Uncategorized

*खिरकिया न्यायालय में 9 मई को लगेगी लोक अदालत, प्रचार वाहन को अधिवक्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

खिरकिया न्यायालय में 9 मई को लगेगी लोक अदालत प्रचार वाहन को अधिवक्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट: यश पांडे

खिरकिया, 7 मई 2026 आगामी 9 मई को खिरकिया न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु अधिवक्ताओं ने गुरुवार को प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हरदा महोदय के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी सहमति से त्वरित निराकरण किया जाएगा।

लोक अदालत में सिविल आपराधिक, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा बैंक ऋण पारिवारिक विवाद सहित अन्य समझौता योग्य मामलों का राजीनामे के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

न्यायालय प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने लंबित प्रकरणों का सरल सुलभ एवं शीघ्र समाधान पाने के लिए लोक अदालत का लाभ उठाएं। प्रचार वाहन के माध्यम से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोक अदालत की जानकारी पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!