Uncategorized

*हरदा में कलेक्टर का एक्शन मोड: एचएलबी कार्य का किया औचक निरीक्षण*… *घर-घर सर्वे पर कलेक्टर की नजर: हरदा में जनगणना कार्य तेज*….. *मैदान में उतरे कलेक्टर: हाउस लिस्टिंग कार्य की खुद संभाली कमान*…… *हरदा में जनगणना मिशन पर प्रशासन, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश*…… *एलआईजी कॉलोनी पहुंचे कलेक्टर, कर्मचारियों से पूछा काम का हिसाब*…… ….. *हरदा में कलेक्टर की सख्ती: समय-सीमा में पूरा होगा एचएलबी सर्वे*….. *कलेक्टर का फील्ड विजिट: घर-घर सर्वे कार्य की परखी हकीकत*

 

*कलेक्टर ने किया एचएलबी कार्य का निरीक्षण*

रिपोर्ट:यश पांडे


हरदा 7 मई 2026/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को अधिकारियों के साथ हरदा नगर पालिका क्षेत्र के एलआईजी कॉलोनी दौरा कर जनगणना अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग कार्य का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने गणना ब्लॉक का जायजा लिया और फील्ड में तैनात कर्मचारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एचएलबी का कार्य पूरी सावधानी और शुद्धता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक मकान, परिवार और भौगोलिक स्थिति की सही जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, जिला मास्टर ट्रेनर सुश्री आयुषी भावसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में एचएलबी का कार्य किया जा रहा है, जिसमें मकानों की सूची और उनके उपयोग का विवरण तैयार किया जाता है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में यह कार्य समय पर और त्रुटिरहित पूरा हो।
 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!