* *पूर्व मंत्री कमल पटेल ने दिलाई हरदा को रेल सुविधा की नई पहचान, अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर*……. *हरदा को बड़ी राहत: कमल पटेल के प्रयासों से अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज तय*…… *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने पीएम मोदी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया*….. … ….. *विकास को रफ्तार: कमल पटेल की सक्रियता से हरदा को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात*


हरदा को बड़ी सौगात: अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव, यात्रियों को मिली नई रफ्तार!
रिपोर्ट:यश पांडे


हरदा। जिले के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ट्रेन संख्या 22589/22590 BNRS–HDP अमृत भारत एक्सप्रेस (दैनिक) का हरदा रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अब बेहतर और तेज़ रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।
पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय राज्य मंत्री (जनजातीय कार्य) दुर्गादास उइके का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह ठहराव हरदा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगा। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी।
कमल पटेल ने इसे हरदा जिले के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र को दी गई यह सौगात लंबे समय तक लोगों को लाभान्वित करेगी।
यात्रियों के लिए राहत, विकास को मिलेगी रफ्तार हरदा अब रेल मानचित्र पर और मजबूत!




