Uncategorized

*खिरकिया के ईरलावता परिवार में आयोजित गणगौर पर्व में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल किए माता के दर्शन*……… …….. *मातृशक्ति ओर समस्त किसानी समाज की आस्था का प्रतीक है गणगौर पर्व:कमल पटेल*…… *भक्ति, परंपरा और उत्साह का संगम: गणगौर महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*……… *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने क्षेत्र की समृद्धि खुशहाली की कामना की*

खिरकिया के खेड़ीपुरा में गणगौर उत्सव की भव्य धूम: पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने किए माता के दर्शन

रिपोर्ट: यश पांडे

 

खिरकिया के खेड़ीपुरा क्षेत्र में ईरलावत परिवार द्वारा आयोजित गणगौर महोत्सव में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। लगभग 26 वर्षों बाद पुनः आयोजित इस पारंपरिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने पहुंचकर गणगौर माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने ईरलावत परिवार के इस सराहनीय आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि गणगौर पर्व मातृशक्ति और समस्त किसान समाज की आस्था का प्रतीक है।

उन्होंने माता गणगौर से क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और उन्नति की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। साथ ही उन्होंने ईरलावत परिवार की भक्ति, आस्था और सामाजिक योगदान को नमन किया।

इस दौरान कमल पटेल ने ईरलावत परिवार के मुखिया संग्राम सिंह ईरलावत से आत्मीय भेंट की और उपस्थित जनसमुदाय से भी स्नेहपूर्वक संवाद किया।

गणगौर महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्ति गीतों, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवंत रखने का एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!