*मुंग खरीदी और सोयाबीन बीमा राशि की मांग को लेकर किसानों का हरदा कूच, भारतीय किसान संघ ने किया आह्वान*

मुंग खरीदी और सोयाबीन बीमा राशि की मांग को लेकर किसानों का हरदा कूच, भारतीय किसान संघ ने किया आह्वान
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। भारतीय किसान संघ, जिला हरदा के तत्वावधान में शत-प्रतिशत मुंग खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था तथा वर्ष 2025 की सोयाबीन फसल की बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर हरदा मंडी प्रांगण में पिछले छह दिनों से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है।
इसी क्रम में शुक्रवार को खिरकिया तहसील के किसानों की भागीदारी तय होने पर भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष ने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में हरदा पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने किसानों से प्रातः 11 बजे हरदा मंडी प्रांगण पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की।
भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और जब तक शत-प्रतिशत मुंग खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था तथा सोयाबीन बीमा राशि के भुगतान संबंधी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
आह्वान संदेश में किसानों से कहा गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल हों और इस संदेश को अन्य किसानों तक भी पहुंचाएं, ताकि किसानों की आवाज शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।




