Uncategorized

*नर्मदा परिक्रमा वासियों से अभद्रता का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज*…. *मामले की जांच कर करेंगे कार्यवाई :संतोष सिंह चौहान (टी आई छीपावड थाना )*

 

 

 

 

 

*नर्मदा परिक्रमा वासियों से अभद्रता का आरोप, थाने में शिकायत की*

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया (हरदा)।
नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता, धमकी और झूठे आरोप लगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पाहनपाट निवासी गोलू राजपूत ने थाना छीपाबड़ में महेश खंडेल (मवेशी डॉक्टर), निवासी बड़गांव बिल्लौद के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार 6 फरवरी 2026 को ग्राम नगांव और पाहनपाट के बीच सड़क मार्ग पर कुछ नर्मदा परिक्रमा वासी पैदल यात्रा कर रहे थे। तेज धूप के कारण उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। इसी दौरान उक्त मार्ग से महेश खंडेल अपनी गाड़ी से गुजर रहा था।

आरोप है कि महेश खंडेल नशे की हालत में था और बिना किसी कारण परिक्रमा वासियों को रोककर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। उसने श्रद्धालुओं को आतंकवादी कहकर संबोधित किया तथा जबरन मुंह खोलने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, उसने यह कहते हुए धमकाया कि इस स्थान पर पहले एक हत्या हो चुकी है और उसमें तुम्हारा ही हाथ है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने काफी देर तक श्रद्धालुओं से बहस की और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। नर्मदा परिक्रमा वासियों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि धार्मिक आस्था पर भी चोट है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि नशे की हालत में अभद्रता करने, श्रद्धालुओं को आतंकवादी बताने और धमकाने वाले आरोपी के विरुद्ध गंभीरता से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

हमारी बात टीआई संतोष सिंह चौहान से हुई है उन्होंने बताया आवेदन प्राप्त होने पर हम मामले की जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे
पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!