Uncategorized

………. *चारूवा-खिरकिया भाजपा मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया मूंग खरीदी बढ़ाने का ज्ञापन* …… *संगठन के साथ किसानों की चिंता भी, भाजपा बैठक में मूंग खरीदी बढ़ाने की उठी मांग* ……. …… *गुप्तेश्वर गौशाला में भाजपा की बड़ी बैठक, मूंग खरीदी बढ़ाने की मांग को मिला बल* ……. *संगठनात्मक समीक्षा के बीच किसान हित पर जोर, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन*

गुप्तेश्वर गौशाला में हुई संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा, किसानों के हित में प्रति एकड़ मूंग खरीदी 4.80 क्विंटल करने की मांग उठी।

रिपोर्ट:यश पांडे

चारूवा। भारतीय जनता पार्टी के चारूवा एवं खिरकिया मंडलों की संयुक्त संगठनात्मक बैठक रविवार को गुप्तेश्वर गौशाला में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं साक्षी विधायक श्री प्रभुराम चौधरी ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, मंडल प्रभारी श्री विनीत गीते, खिरकिया मंडल प्रभारी श्री जगदीश सोलंकी, जिला महामंत्री श्री राजेश गोदारा, मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह राजपूत, श्री संजय यादव, महामंत्री श्री राजेश मीणा, श्री दिनेश कोके, श्री हेमंत राजपूत, श्री लखन मंडलोई, वरिष्ठ नेता श्री ओम चौहान, श्री शंकर सिंह खरवरिया, श्री ललित पालीवाल, श्री जगन्नाथ मीणा, श्री गोविंद उपाध्याय, श्री नारायण शर्मा, श्रीमती संतोषी पारे, श्री दया बिश्नोई, आईटी प्रभारी श्री विशाल चौहान, श्री संजय मीणा, श्री प्रेम नारायण राजपूत, श्री रामनिवास पाटिल सहित दोनों मंडलों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री प्रभुराम चौधरी ने संगठन के विभिन्न कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से समय-सीमा में दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ पूर्ण करे, ताकि हरदा जिला संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बन सके।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, डिजिटल गतिविधियों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान किसानों के हित का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। भाजपा मंडल खिरकिया के मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह राजपूत ने ग्रीष्मकालीन मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी की प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा बढ़ाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन श्री प्रभुराम चौधरी को सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि गत वर्ष ग्रीष्मकालीन मूंग की एमएसपी पर खरीदी प्रति एकड़ 4.80 क्विंटल की सीमा के अनुसार की गई थी, जबकि इस वर्ष निर्धारित खरीदी मात्रा किसानों के लिए कम है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप उचित लाभ नहीं मिल पाएगा तथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री से मांग की कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग की एमएसपी पर खरीदी की प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा को पुनः 4.80 क्विंटल किया जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार किसान हित में इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!