Uncategorized

*अवैध शराब के खिलाफ छीपाबड़ पुलिस का शिकंजा, 42 लीटर महुआ शराब जब्त*……. *(देखे वीडियो)*…. *चारूवा, सोनपुरा और सोनपुरा कॉलोनी में एक साथ दबिश, 300 किलो महुआ लहान मौके पर किया नष्ट*

 

अवैध शराब के खिलाफ छीपाबड़ पुलिस का शिकंजा, 42 लीटर महुआ शराब जब्त

चारूवा, सोनपुरा और सोनपुरा कॉलोनी में एक साथ दबिश, 300 किलो महुआ लहान मौके पर किया नष्ट

रिपोर्ट:यश पांडे

 

। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हरदा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत छीपाबड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने चारूवा, सोनपुरा और सोनपुरा कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8,400 रुपए बताई गई है। इसके अलावा मौके पर करीब 300 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हरदा शंशाक के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के निर्देशन में जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना छीपाबड़ पुलिस ने यह कार्रवाई की।

इन स्थानों पर दी गई दबिश

10 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम चारूवा, सोनपुरा एवं सोनपुरा कॉलोनी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चारूवा में 6 लीटर शराब, सोनपुरा कॉलोनी में 6 लीटर तथा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और ग्राम सोनपुरा में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस ने कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें

1. रामलाल पिता शोभाराम पालवी, उम्र 55 वर्ष, निवासी माता मोहल्ला चारूवा।
2. शिवराम पिता अनिल कोरकू, उम्र 18 वर्ष, निवासी सोनपुरा कॉलोनी।
3. रूपाबाई पति गुलाबसिंह कोरकू, उम्र 45 वर्ष, निवासी सोनपुरा कॉलोनी।
4. शांताबाई चौहान पति सबलसिंह चौहान, उम्र 48 वर्ष, निवासी सोनपुरा।

शामिल हैं।

300 किलो महुआ लहान किया नष्ट

पुलिस कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से बरामद करीब 300 किलोग्राम महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छीपाबड़ निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उपनिरीक्षक माया सरलाम, उपनिरीक्षक संतोष बामने, सउनि नानकराम कुशवाह, सउनि खड़क सिंह, प्रधान आरक्षक शांतिलाल कुमरे, राकेश कुमरे, ललित, सैनिक महेंद्र एवं आरक्षक उदयभान गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!