Uncategorized

*खिरकिया के ऐतिहासिक सत्यनारायण मंदिर में आस्था का सैलाब, अन्नकूट महोत्सव में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल*…. *सत्यनारायण मंदिर में छप्पन भोग की धूम, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने किए दर्शन; बाजार में दुकानदारों से की मुलाकात*…. *आस्था, परंपरा और उत्साह का संगम बना अन्नकूट महोत्सव, कमल पटेल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं*…..

# खिरकिया के ऐतिहासिक सत्यनारायण मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव, पूर्व मंत्री कमल पटेल ने किए दर्शन

**छप्पन भोग अर्पित कर हुआ महाआरती एवं विशाल भंडारा, कमल पटेल ने दुकानदारों से मिलकर दी दीपावली की शुभकामनाएं**

रिपोर्ट:यश पांडे

 

**हरदा/खिरकिया।** शहर के 100 वर्ष से अधिक पुराने ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरुवार को पारंपरिक अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान सत्यनारायण का विशेष आकर्षक श्रृंगार किया गया। विधि-विधान से पूजन एवं महाआरती के बाद भगवान को छप्पन भोग और अन्नकूट का नैवेद्य अर्पित किया गया।

महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। इसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

मंदिर के पुजारी पंडित देवेंद्र शर्मा ने अन्नकूट महोत्सव के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है। नए अनाज और सब्जियों का भोग सर्वप्रथम भगवान को अर्पित करने की परंपरा सुख-समृद्धि और अन्न के सम्मान का संदेश देती है। साथ ही यह पर्व समाज में समरसता और मिल-बांटकर खाने की भारतीय संस्कृति को भी मजबूत करता है।

### पूर्व मंत्री कमल पटेल ने किए भगवान सत्यनारायण के दर्शन

अन्नकूट महोत्सव में प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान सत्यनारायण के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रसादी ग्रहण की।

मंदिर से निकलने के बाद पूर्व मंत्री कमल पटेल ने आसपास के बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!