Uncategorized

*खिरकिया की सर्कल-10 टीम ने रचा इतिहास, जिले में सबसे पहले पूरी की डिजिटल जनगणना*….. *हरदा जिले में पहली सफलता: सर्कल-10 टीम ने सबसे पहले पूरा किया जनगणना कार्य*….. *शिक्षक:महेश तिवारी की टीम का कमाल, जिले में सबसे पहले पूरी हुई जनगणना*…. *डिजिटल जनगणना में शानदार उपलब्धि*

खिरकिया की सर्कल-10 टीम ने रचा इतिहास, जिले में सबसे पहले पूरी की डिजिटल जनगणना

रिपोर्ट:यश पांडे

 

 

 

हरदा/खिरकिया। देश की पहली डिजिटल जनगणना अभियान में हरदा जिले की खिरकिया तहसील अंतर्गत सर्कल नंबर-10 की टीम ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए जिले में सबसे पहले अपना जनगणना कार्य पूर्ण कर लिया। इस उपलब्धि पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और साथियों ने टीम को बधाई दी।

जनगणना सुपरवाइजर महेश तिवारी ने बताया कि यह सफलता अनुविभागीय अधिकारी शिवांगी बघेल के कुशल निर्देशन तथा तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी लवीना घागरे के मार्गदर्शन में मिली है। टीम में नर्मदाप्रसाद रघुवंशी, महेंद्र पाल, परमानंद विश्नोई, राधेश्याम ढेहरिया, श्रीमती अरुणा कासदे और डाली मालवीय ने उल्लेखनीय योगदान दिया।

टीम ने एचएलबी कानपुरा, डैडगांव मॉल, डेडगांव सर्कुलर, शोभापुर, खेड़ीमॉल, खेड़ी सर्कुलर और हीरापुर क्षेत्रों में कुल 821 भवनों से संपर्क कर 1066 मकानों की गणना पूरी की। इसमें 890 सामान्य परिवार, 180 गैर-आवासीय इकाइयां, स्कूल, आंगनबाड़ी और मंदिरों का सर्वे शामिल रहा।

महेश तिवारी ने बताया कि टीम के प्रत्येक सदस्य ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई। किसी ने सर्वाधिक गणना की, किसी ने कम समय में उत्कृष्ट कार्य किया, तो किसी ने पारिवारिक सहयोग के साथ कार्य को गति दी। यही टीमवर्क इस सफलता की सबसे बड़ी वजह बना।

उन्होंने कहा कि उनकी टीम तब तक इस कार्य को पूर्ण नहीं मानेगी, जब तक जिले के सभी अन्य सर्कलों का कार्य पूरा नहीं हो जाता। जरूरत पड़ने पर उनकी टीम अन्य साथियों की मदद के लिए भी तैयार है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, जिला परियोजना समन्वयक बलवंत पटेल, एसडीएम शिवांगी बघेल, तहसीलदार लवीना घागरे, नायब तहसीलदार प्रिंसी जैन, बीईओ जे.पी. सोनी, प्रदीप रिछारिया, कर्मचारी संघ पदाधिकारियों सहित अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!