*गेहूं खरीदी पर बड़ा फैसला: भरे वेयरहाउसों की खरीदी अब नजदीकी केंद्रों पर शिफ्ट*….. *किसानों को राहत: वेयरहाउस फुल होने पर कलेक्टर ने दिए खरीदी शिफ्ट करने के निर्देश*….. *समर्थन मूल्य खरीदी में नई व्यवस्था: भरे गोदामों का गेहूं उपार्जन अब दूसरे केंद्रों पर*


वेयरहाउस फुल होने पर कलेक्टर का बड़ा फैसला: किसानों को राहत, नजदीकी केंद्रों पर होगी गेहूं खरीदी शिफ्ट
रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के भरे हुए वेयरहाउसों में हो रही खरीदी को अन्य निकटतम वेयरहाउसों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि नए वेयरहाउस का चयन करते समय किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे, ताकि उन्हें गेहूं बेचने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े।
कलेक्टर श्री जैन ने जिले के विभिन्न वेयरहाउसों में भंडारित गेहूं के शीघ्र परिवहन की तैयारी करने के भी निर्देश दिए, जिससे खरीदी व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए और किसानों को समय पर सुविधा मिल सके।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, विपणन संघ एवं वेयरहाउस से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन के इस फैसले से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




