*वरिष्ठ समाजसेवी तेजभान सिंह ठाकुर का निधन, खिरकिया में शोक की लहर*…

*वरिष्ठ समाजसेवी तेजभान सिंह ठाकुर का निधन, खिरकिया में शोक की लहर*…
रिपोर्ट:यश पांडे

**खिरकिया।** नगर के वरिष्ठ समाजसेवी तेजभान सिंह ठाकुर (98) का गुरुवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही खिरकिया नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
तेजभान सिंह ठाकुर ने अपने जीवनकाल में समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से नगर ने एक अनुभवी और मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके निधन पर नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वे यशवंत सिंह ठाकुर के पिता, पत्रकार संदीप भदौरिया के बड़े पिताजी एवं पत्रकार छोटू ठाकुर के दादा थे। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।




