Uncategorized

*किसानों की परेशानी पर तुरंत एक्शन: विजय सिंह राजपूत पहुंचे कृष्णा वेयर हाउस, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*……. *(देखे वीडियो)* *मूंग उपार्जन में अव्यवस्था की शिकायत पर विजय सिंह राजपूत का त्वरित एक्शन, कृष्णा वेयर हाउस का किया निरीक्षण*….. *(देखे वीडियो)*….. *ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार देख किसानों के बीच पहुंचे विजय सिंह राजपूत, अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश*…..

किसानों की परेशानी पर तुरंत एक्शन: भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत पहुंचे कृष्णा वेयर हाउस, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। मूंग उपार्जन के दौरान किसानों को हो रही परेशानियों की शिकायतों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कृष्णा वेयर हाउस का दौरा किया। पिछले दो दिनों से वेयर हाउस के बाहर किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी हुई थी, जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

किसानों द्वारा लगातार भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत को उपार्जन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं की जानकारी दी जा रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजपूत तत्काल कृष्णा वेयर हाउस पहुंचे और मौके पर किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानीं।

उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों से चर्चा कर वेयर हाउस का निरीक्षण किया तथा उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि किसानों को मूंग की तुलाई और उपार्जन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विजय सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार सदैव किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उपार्जन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। मौके पर अधिकारियों को किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!