*NEET गड़बड़ियों पर छात्रों का फूटा गुस्सा, हरदा में कलेक्ट्रेट घेरकर किया प्रदर्शन*….. *(देखे वीडियो)* *NEET विवाद पर हरदा में छात्र सड़कों पर, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*… ….. *(देखे वीडियो)* *शिक्षा व्यवस्था के विरोध में छात्रों का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर प्रदर्शन*….

NEET परीक्षा गड़बड़ियों के विरोध में हरदा में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को हरदा में एससी-एसटी संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने वीर तेजाजी चौक पर एकत्र होकर धरना दिया, जिसके बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य द्वार के सामने बैठकर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में विभिन्न मांगों और नारों से लिखी तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
छात्र नेताओं का कहना था कि नीट परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। उनका आरोप था कि देशभर में 125 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं रद्द होने से मेहनत करने वाले छात्रों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन को एनएसयूआई का भी समर्थन मिला। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर धरना दिया था, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय उन्हें गिरफ्तार किया गया।
प्रदर्शन में एससी-एसटी संगठन के राहुल पवारे, महेंद्र काशिव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि परीक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।




