. *भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बने हंसराज विश्नोई, संगठन ने फिर जताया भरोसा*…. …… *जमीनी कार्यकर्ता को संगठन का सम्मान, हंसराज विश्नोई बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री*….. *सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार, हंसराज विश्नोई की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और किसानों में उत्साह*

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बने हंसराज विश्नोई, देर रात तक बधाइयों का लगा तांता
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। भारतीय जनता पार्टी ने किसान हितों और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा भाजपा नेता हंसराज विश्नोई को पुनः भाजपा किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और किसान वर्ग में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर देर रात तक उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा।
उल्लेखनीय है कि हंसराज विश्नोई इससे पहले भी किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में सक्रिय जिम्मेदारी निभा चुके हैं। किसानों को पार्टी द्वारा किए जाने वाले कार्य समझना, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रहने के कारण पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश गोदारा एवं संगठन ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।
नियुक्ति के बाद हंसराज विश्नोई ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा राजेश गोदारा तथा संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
हंसराज विश्नोई लंबे समय से भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, किसान संपर्क अभियान सहित पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। यही कारण है कि संगठन ने उन्हें एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह खनूजा, भरत हेड़ा, शंकर खरबड़िया, सुनील नीलोसे, राजेश मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, गोलू, वीरेंद्र अग्रवाल, राजू महिवाल, राजेश गुप्ता, राजदीप शर्मा, सोनू तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि हंसराज विश्नोई अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन और किसान समाज के बीच मजबूत कड़ी साबित होंगे।




