Uncategorized

*मूंग फसल पंजीयन में बड़ा फर्जीवाड़ा! 9 लोगों पर सिराली थाने में एफआईआर दर्ज* ….. *किसानों की जमीन के दस्तावेजों से खेल, मूंग पंजीयन घोटाले में 9 आरोपी* …….. *ना जाने कितने सालों से चल रहा था बड़ा खेल किसानों के हक पर सीधा डाका*…. ।।।।।।। *ई-उपार्जन पोर्टल पर फर्जी पंजीयन का खुलासा, 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज* …….

मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज

मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। जिले में मूंग फसल पंजीयन को लेकर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। किसानों की भूमि के दस्तावेजों का गलत उपयोग कर ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराने के आरोप में सिराली थाना पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले के सामने आने के बाद कृषि विभाग और किसानों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड हरदा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गहाल क्षेत्र में मूंग की ई-उपार्जन प्रक्रिया के दौरान अन्य किसानों की कृषि भूमि के खसरों का उपयोग कर ग्रीष्मकालीन मूंग का पंजीयन कराया गया।
जांच में सामने आया कि कथित तौर पर फर्जी शपथ पत्र और दस्तावेजों के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। शिकायत के बाद सिराली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मामले में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है उनमें नमन राय, पराग राय, रमेश कुमार राय, गणेश प्रसाद चौकसे, राखी, खुशबू, सविता सहित अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा दस्तावेजों की सत्यता और पंजीयन प्रक्रिया से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में और तथ्य सामने आते हैं तो आगे अतिरिक्त कार्रवाई भी की जा सकती है।
जांच के बाद ही सामने आएगी पूरी सच्चाई, प्रशासनिक कार्रवाई पर क्षेत्र की नजरें टिकीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!