Uncategorized

*स्वतंत्रता दिवस से पहले छीपाबड़ पुलिस हाई अलर्ट, होटल-लॉज से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग*….. … *(देखे वीडियो)*…. *खिरकिया बाजार ओर रेलवे स्टेशन पर की सर्चिंग*…. *आजादी के जश्न से पहले सुरक्षा का कड़ा पहरा, छीपाबड़ में डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस की सर्चिंग*……. *(देखे वीडियो)*…. *स्वतंत्रता दिवस को लेकर छीपाबड़ पुलिस मुस्तैद, होटल-लॉज और रेलवे स्टेशन पर चला सघन जांच अभियान*

प्रेस नोट
जिला मुख्यालय हरदा दिनांक 14.08.2026
*स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छीपाबड़ पुलिस अलर्ट, होटल-लॉज एवं रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग*
*सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने चलाया विशेष सर्चिंग अभियान*

रिपोर्ट:यश पांडे

 

 

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर छीपाबड़ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के एव अनुभागी अधिकारी खिरकिया के निर्देशन में थाना प्रभारी छीपाबड़ एवं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के होटल, लॉज, रेलवे स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा होटल एवं लॉज में ठहरे व्यक्तियों की जानकारी एवं रजिस्टर की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की बारीकी से पड़ताल की गई। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों एवं उनके सामान की भी सुरक्षा की दृष्टि से जांच की गई।
चेकिंग अभियान में छीपाबड़ पुलिस ने डॉग स्क्वाड को भी शामिल किया गया। प्रशिक्षित डॉग द्वारा होटल-लॉज, रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु सर्चिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी निरीक्षण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए छीपाबड़ पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!