*खिरकिया शहर कांग्रेस की कमान असलम पठान को, संगठन में नई ताकत विपक्ष की आवाज बुलंद करेंगे असलम पठान*…… *असलम पठान बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष, खिरकिया में कार्यकर्ताओं में उत्साह*…. ….. *कांग्रेस ने असलम पठान पर जताया भरोसा, सौंपी शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी*….


रिपोर्ट:यश पांडे
खिरकिया। मंगलवार देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद कांग्रेस के जिला प्रवक्ता रहे असलम पठान को नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति के साथ ही शहर कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।


असलम पठान इससे पूर्व कांग्रेस के जिला प्रवक्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहकर उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष असलम पठान ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विधायक आर.के. दोगने की अनुशंसा पर मिली इस जिम्मेदारी के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
पठान ने कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति के अनुसार कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे तथा शहर हित में विपक्ष की आवाज को मजबूती से बुलंद करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा। बद्री पटेल, पुरुषोत्तम कोठारी, शरद पोषनीवाल, पद्माकर पटेल, संग्राम सिंह इरलावत, संजय सिंह चौहान, संजय मिश्रा, दुर्गादास पाटिल, दशरथ पटेल, रामनिवास पटेल, मनीष राय सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।




