*सीराली-पहेटकला मंडल की संयुक्त तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश*…. *लोलागरा से सीराली नगर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा*

सीराली-पहेटकला मंडल की संयुक्त तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
लोलागरा से सीराली नगर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
रिपोर्ट:यश पांडे

सीराली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज पहेटकला एवं सीराली भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर यह यात्रा ग्राम लोलागरा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सीराली नगर पहुंची। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।
तिरंगा यात्रा का नगर भ्रमण के बाद एसटीडीएम परिसर में समापन हुआ। यात्रा में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप गौर,जिला महामंत्री हंसराज विश्नोई सीराली मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत, पहेटकला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मीणा (लड्डू पटेल), भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, सीराली किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गौर, मंडल महामंत्री नवीन राठौर, सुनील गौर, किसान मंडल उपाध्यक्ष श्याम मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से एकता, राष्ट्रप्रेम और देश की आन-बान-शान तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।




