Uncategorized

*गौमुख में गूंजी संगीतमय रामकथा: प्रयागराज धर्म प्रचारक मंडल के भव्य आयोजन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब*

 

 

गौमुख में गूंजी संगीतमय रामकथा: प्रयागराज धर्म प्रचारक मंडल के भव्य आयोजन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। पवित्र एवं प्राचीन गौमुख स्थल पर प्रयागराज धर्म प्रचारक मंडल के तत्वावधान में पंडित रविशंकर शास्त्री द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ प्राप्त किया। दिव्य वातावरण, भजनों और रामकथा के मधुर प्रसंगों से पूरा गौमुख क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

देखे वीडियो

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के संदेश को आत्मसात किया। कथा स्थल पर भक्तों की भारी उपस्थिति रही और सभी ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है।

बताया गया कि प्रयागराज धर्म प्रचारक मंडल के 7 सदस्यीय दल द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आमंत्रण के आधार पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जाता है। इससे पूर्व मंडल द्वारा सिराली स्थित शिव मंदिर में भी संगीतमय कथा का आयोजन किया जा चुका है।

इस भव्य आयोजन की मुख्य आयोजक श्रीमती फूलबाई छतरसिंह ऊईके है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी महेंद्र सिंह खनूजा, गौमुख समिति सदस्य श्री अशोक जी मूंदड़ा पत्रकार यश पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कथा मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!