Uncategorized

*हरदा में ऐतिहासिक स्वागत: अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन पर भव्य कार्यक्रम*…… *अमृत भारत एक्सप्रेस से हरदा को नई रफ्तार, 29 अप्रैल को भव्य स्वागत समारोह* ……. *केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल रहेंगे उपस्थित*…… ….. ……! *रेल इतिहास में नया अध्याय: अमृत स्टेशन के बाद हरदा जिले के विद्यार्थियों आम नागरिकों किसान व्यापारी के लिए यातायात होगा सुगम: कमल पटेल*… ….

हरदा में ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी: अमृत भारत एक्सप्रेस का कल 29 अप्रैल को आगमन, केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके पूर्व मंत्री कमल पटेल रहेंगे मौजूद

रिपोर्ट: यश पांडे

 

हरदा। हरदा शहर 29 अप्रैल को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है, जब बहुप्रतीक्षित अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन विशेष रैक हरदा रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। ट्रेन के आगमन पर शहर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और नागरिकों की बड़ी भागीदारी रहेगी।

भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होने हरदा आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 7:30 बजे बैतूल से प्रस्थान कर 9:30 बजे हरदा पहुंचेंगे और सुबह 10:20 बजे हरदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे 11:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने इसे हरदा जिले के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस के बाद अब नागपुर-भुसावल, कर्नाटक और सचखंड एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिनकी स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हरदा की जनता का है और सभी लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 अप्रैल को बनारस से अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया है। नियमित रूप से संचालित होने वाली ट्रेन 22589/22590 बनारस–हड़पसर–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगी और यात्रियों को आधुनिक, तेज, सुरक्षित एवं आरामदायक रेल यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

हरदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं और स्टेशन परिसर को सजाया जा रहा है।

यह आयोजन केवल एक ट्रेन का स्वागत नहीं, बल्कि हरदा के विकास, बढ़ती पहचान और नई सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!