Uncategorized

*पटाखाली में फ्लोरोसिस फॉलोअप कैंप सफल, 63 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*…… *किल्लौद के पटाखाली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांचे 63 मरीज*……. *फ्लोरोसिस पर वार: पटाखाली में लगा विशेष कैंप, ग्रामीणों को मिला उपचार व परामर्श*……

 

पटाखाली में फ्लोरोसिस फॉलोअप कैंप आयोजित, 63 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा/किल्लौद, 29 अप्रैल 2026। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार ग्राम पटाखाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद में फ्लोरोसिस फॉलोअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. नीलम मिश्रा, खंड चिकित्सा अधिकारी किल्लौद के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। डॉ. धर्मेंद्र पाटिल, अस्थि रोग विशेषज्ञ खंडवा तथा डॉ. सुजीत वर्मा, दंत चिकित्सा अधिकारी खंडवा ने सेवाएं दीं।

शिविर में दंत रोग के 39 मरीज, हड्डी रोग के 10 मरीज एवं अन्य 14 मरीजों सहित कुल 63 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को फ्लोरोसिस से बचाव एवं स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई।

कैंप में सतीश हल्दे (बीपीएम), एस.एन. पालीवाल (बीईई), लवेश कुमरावत (बीसीएम), पार्वती सोलंकी (सीएचओ), पायल पटेल (सीएचओ), ज्योति कावरेती (एएनएम), मनीष मीणा, आशा सुपरवाइजर वंदना तथा आशा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए इसे जनहितकारी पहल बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!