Uncategorized

*खिरकिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, ईरलावत परिवार में गणगौर महोत्सव बना आकर्षण ओर आस्था का केंद्र*…… … ……. *लोक संस्कृति ओर मातृशक्ति की आस्था का प्रतीक है गणगौर पर्व:संग्राम सिंह ईरलावत*….*(वरिष्ठ समाज सेवी)*.. ……… *26 साल बाद फिर खिरकिया के ईरलावत परिवार में गणगौर महोत्सव, श्रद्धालुओं की भारी भीड़*……….. *(देखे वीडियो)* *भक्ति, परंपरा और संस्कृति का संगम: खिरकिया में ईरलावत परिवार के गणगौर महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब*….. *(देखे वीडियो)* *गणगौर महोत्सव में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा, ईरलावत परिवार के आयोजन में उमड़ा जनसमूह*

खिरकिया के खेड़ीपुरा में आस्था का सागर: ईरलावत परिवार के गणगौर महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब 

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया के खेड़ीपुरा क्षेत्र में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। ईरलावत परिवार द्वारा आयोजित भव्य गणगौर महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में सराबोर हो गया है।

देखे वीडियो

 

 

लगभग 26 वर्षों बाद, वर्ष 2002 के बाद एक बार फिर ईरलावत परिवार द्वारा इस पारंपरिक आयोजन को एक बार फिर किया जा रहा है है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति संग्राम सिंह ईरलावत स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं का आत्मीय अभिनंदन कर रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि गणगौर केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और आस्था का प्रतीक है।

कार्यक्रम में परिवार की बहु वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद श्रीमती वंदना मलखान सिंह ईरलावत ने कहा गणगौर पर्व को मातृशक्ति की सेवा, सम्मान और समर्पण का प्रतीक बताते हुए सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

पूरे आयोजन स्थल पर पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखते ही बन रही है। महिलाएं गणगौर माता की आराधना में लीन नजर आ रही हैं, वहीं युवा वर्ग भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहा है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत करने का भी सशक्त माध्यम बन रहा है। खिरकिया का यह गणगौर महोत्सव आने वाले दिनों में और भी भव्य रूप लेता दिखाई दे रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!