Uncategorized

*विश्व नवकार दिवस पर गूंजे स्कूल: सियाँन रे इंटरनेशनल, सूर्योदय ग्लोबल अकैडमी और लिटिल लीडर्स में सामूहिक नवकार मंत्र जाप से दिया विश्व शांति का संदेश*…. *देखे वीडियो*

विश्व नवकार दिवस पर गूंजा खिरकिया: सामूहिक नवकार मंत्र जाप से विश्व शांति का संदेश, रिकॉर्ड स्तर पर हुआ आयोजन

खिरकिया। विश्व शांति और मानव कल्याण की भावना को समर्पित विश्व नवकार दिवस के अवसर पर नगर खिरकिया में भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। जीतो (जीतो) परिवार के आव्हान पर सकल जैन समाज एवं सर्व समाज की सहभागिता से नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

देखे वीडियो

कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह के कथन नवकार के पांचों पदों के मंत्र से अहंकार समाप्त हो जाता है को स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने एकाग्र भाव से जाप कर आत्मशुद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

श्री श्वेतांबर जैन मांगलिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने एक साथ, एक समय पर नवकार महामंत्र का उच्चारण किया। मान्यता है कि सामूहिक जाप का प्रभाव कई गुना अधिक होता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आयोजन के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि नवकार मंत्र सभी मंत्रों का राजा है और इसके उच्चारण से विश्व में शांति का वातावरण निर्मित होता है।

इस अवसर पर जीतो एवं श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ द्वारा प्रभावना वितरण भी किया गया। वहीं नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सियाँन रे इंटरनेशनल स्कूल छिपावाड़, सूर्योदय ग्लोबल अकैडमी मुहाल एवं लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति की कामना की गई।

विशेष रूप से खिरकिया के मेन रोड पर लगे पोलों के माध्यम से मधुर ध्वनि में नवकार मंत्र का जाप निरंतर प्रसारित होता रहा, जिससे पूरे नगर में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, शांति और आत्मकल्याण का संदेश भी दे गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!