*हरदा में मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस*,… ….. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया सभी कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान*….. *(देखे वीडियो)*


हरदा में मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
हरदा। 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विशेष उत्साह का माहौल है। इस उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय कमल कुंज, हरदा में 7 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाने की रूपरेखा बनाई गई है।
पूर्व कृषि मंत्री किसान कमल पटेल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से हरदा पहुंचकर स्थापना दिवस समारोह में सहभागी बनने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह दिन पार्टी के इतिहास और विचारधारा को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।
भाजपा कार्यालय कमल कुंज में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।




