Uncategorized

*4 महीने की पैदल नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे राजेश पटेल, 4 अप्रैल को गोयत में महाभंडारा*……… *राजेश पटेल ने वीडियो जारी कर सभी से की अपील*… *देखे वीडियो* *प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई नेताओं आध्यात्मिक गुरु के शामिल होने की संभावना*.. *रिपोर्ट:यश पांडे*

 

*4 महीने की पैदल नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे राजेश पटेल, 4 अप्रैल को गोयत में महाभंडारा*……

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना*

रिपोर्ट: यश पांडे

खिरकिया/हरदा। कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी राजेश पटेल ने 11 दिसंबर 2025 से प्रारंभ की गई अपनी पैदल नर्मदा परिक्रमा सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। लगभग 4 माह की कठिन और तपस्वी यात्रा के बाद वे 4 अप्रैल 2026 को अपने गृह ग्राम गोयत पहुंचेंगे। उनके स्वागत में शाम 5 बजे से विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

देखे वीडियो

धार्मिक मान्यता के अनुसार नर्मदा परिक्रमा अत्यंत कठिन साधना मानी जाती है, जिसे राजेश पटेल ने पूर्ण रूप से पैदल तय किया। उनकी इस यात्रा को क्षेत्र में आस्था, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। उनके इस साहसिक संकल्प की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

कार्यक्रम को लेकर ग्राम गोयत सहित आसपास के जिला क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई राजनैतिक ओए धार्मिक हस्तियां एवं गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। वहीं कुछ नेता व शुभचिंतक वीडियो कॉल के माध्यम से भी अपनी शुभकामनाएं देंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

राजेश पटेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नर्मदा परिक्रमा उनके लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक गहन आध्यात्मिक अनुभूति रही। इस दौरान उन्होंने मां नर्मदा के प्राकृतिक स्वरूप, भौगोलिक परिस्थितियों और बदलते परिवेश को करीब से समझा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और आत्मिक समर्पण का अद्भुत संगम है।

परिवारजनों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!