*खिरकिया में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: प्रगणक-पर्यवेक्षकों का व्यापक प्रशिक्षण संपन्न*……. *(देखे वीडियो)*….. ..*नगर परिषद कर्मचारियों ओर शिक्षकों को सेवा भाव की दिलाई गई प्रतिज्ञा*….. *जनगणना 2027 में नगर परिषद व शिक्षकों की अहम भूमिका: खिरकिया में हुआ विशेष प्रशिक्षण संपन्न*….


खिरकिया में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: प्रगणक-पर्यवेक्षकों का व्यापक प्रशिक्षण संपन्न, सेवा भाव की दिलाई गई प्रतिज्ञा
रिपोर्ट:यश पांडे


खिरकिया। भारत की आगामी जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से तहसील एवं नगर चार्ज स्तर पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम खिरकिया में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण दो चरणों में 15 से 17 अप्रैल 2026 एवं 21 से 23 अप्रैल 2026 तक लगातार संचालित हुआ।
देखे वीडियो
यह प्रशिक्षण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जनगणना अधिकारी खिरकिया सुश्री शिवांगी बघे तथा चार्ज जनगणना अधिकारी तहसील खिरकिया लवीना घाघरे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के लिए प्रगणकों को पूर्णतः दक्ष बनाना रहा।
प्रशिक्षण के तृतीय दिवस तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप रिछारिया ने शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया में आयोजित सत्र में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए जनगणना 2027 की महत्वपूर्ण गतिविधियों, अनिवार्य दिशा-निर्देशों एवं व्यवहारिक टिप्स पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को “सेवा भाव प्रतिज्ञा” दिलाई गई। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे इस जिम्मेदारी को गर्व, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ निभाएंगे तथा उनके द्वारा संकलित आंकड़े देश की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रशिक्षण में शामिल प्रगणक शरीफ खान ने कहा कि सभी प्रतिभागी भारत सरकार के जनगणना मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों एवं अधिकारियों के आदेशों का पूर्ण पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। साथ ही उन्हें निर्देशिका एवं HLO मोबाइल एप्लीकेशन का नियमित अभ्यास करने की भी सलाह दी गई।
कार्यक्रम में देवराले सर, देवेश शुक्ला, अंकित अवस्थी सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नगर परिषद के सीएमओ एवं कर्मचारियों ने भी प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर सुनील कुमार सोंधिया, दीपक तिवारी, गजराज सिंह गौर, ऋतुराज साकेत, शशिकांत उइके, ऑपरेटर मोहम्मद समीर शाह, कमलेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
इस सफल प्रशिक्षण के साथ खिरकिया क्षेत्र में जनगणना 2027 की तैयारियां अब तेज गति से आगे बढ़ रही हैं, जिससे आने वाले समय में यह महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।




