*किसान महिला-गरीबों का बजट: कैंसर की दवाएं सस्ती, सौर ऊर्जा और रेल सुविधाओं से विकास को रफ्तार : कमल पटेल ( पूर्व कृषि मंत्री )*…… *जनकल्याण का बजट, विकसित भारत की मजबूत नींव : कमल पटेल*….. *(देखें वीडियो)* *मोदी सरकार का बजट गरीब किसान महिलाओं के लिए वरदान : कमल पटेल*…… *स्वास्थ्य, ऊर्जा और रेल सुविधाओं से बदलेगा भारत का भविष्य : कमल पटेल*….. *कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, किसानों को राहत: केंद्रीय बजट पर कमल पटेल की प्रतिक्रिया*…… *(देखे वीडियो)*






किसान, महिला और गरीबों के हित में है केंद्रीय बजट: कमल पटेल
कैंसर की दवाएं सस्ती, सौर ऊर्जा व रेल सुविधाओं को बढ़ावा देश के विकास को मिलेगी रफ्तार
रिपोर्ट: यश पांडे
देखें वीडियो
हरदा पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया गया बजट पूरी तरह किसान, महिलाओं और गरीब वर्ग के हित में है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकास की नई दिशा देगा।

कमल पटेल ने कहा कि बजट में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने का निर्णय लिया गया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को सीधी राहत मिलेगी। यह फैसला सरकार की संवेदनशील और जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लिए गए बड़े फैसले न केवल किसानों की बिजली लागत कम करेंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी अहम साबित होंगे।
साथ ही रेल यात्रा को सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए किए गए प्रावधान आम जनता के हित में हैं, जिससे श्रमिकों, किसानों और छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
कमल पटेल ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट है। इसमें रोजगार, स्वास्थ्य, ऊर्जा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।










