Uncategorized

*निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया प्रजातंत्र का मूल आधार – पुलिस अधीक्षक शशांक*…… *(देखे वीडियो)* *सभी मतदाता बिना भेदभाव के अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें – कलेक्टर सिद्धार्थ जैन*…… *(देखे वीडियो)* *राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं को प्रदान किये गये मतदाता परिचय पत्र*

 

*निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया प्रजातंत्र का मूल आधार – पुलिस अधीक्षक श्री शशांक*

*सभी मतदाता बिना भेदभाव के अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें – कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन*

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं को प्रदान किये गये मतदाता परिचय पत्र*

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन

 

हरदा एसपी श्री शशांक

देखे वीडियो

 

 

25 जनवरी 2026/ 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही नव मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र भी प्रदान किये गये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने कहा कि हमारे देश का विशाल प्रजातंत्र मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से फल फूूल रहा है। निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रजातंत्र को सशक्त बनाती है। चुनाव प्रक्रिया में सभी मतदाताओं को बिना भेदभाव के अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। नव मतदाताओं से भी पूरी सक्रियता के साथ मताधिकार का उपयोग करने की अपेक्षा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र का सशक्त आधार है। उसके मत देने से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिये सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। यह भी जरूरी है कि देश के विकास के हित में बगैर किसी प्रलोभन में आए सोच समझ कर मतदान किया जाए। सभी नागरिकों में मताधिकार का उपयोग करने के लिये चेतना की जागृति का कार्य भी किया जाए। उन्होने एसआईआर में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारियों को पूरी गंभीरता के साथ नियमानुसार कार्य करने के भी निर्देश दिये। इसके पूर्व कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई।

 

 


*नव मतदाताओं को प्रदान किये गये मतदाता परिचय पत्र*
कार्यक्रम में अतिथियों ने नव मतदाता दीपक सोनेर करनपुरा, मुस्कान शर्मा भाटपरेटिया, यशराज राजपूत हरदा, सोनम बालूसिंह साल्याखेड़ी, राजेश रामकृष्णा झाड़पा तथा शिफा वहीद खान झाड़पा को बैज लगाकर मतदाता परिचय पत्र प्रदान किये गए।
*ये कर्मचारी हुए सम्मानित*
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (2026) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन तथा पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें रोजगार सहायक श्री हंसकुमार दिलारे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरिता राजपूत, श्रीमती आरती सातनकर, श्रीमती निधि चोलकर व सुश्री प्राची राजपूत, सचिव श्री कैलाश बिलारे, प्राथमिक शिक्षक श्री विरेन्द्र धोबरे व श्री राजाराम सोलंकी, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री साबिर खान, नगर पालिकाकर्मी श्री विजय सेजकर, रोजगार सहायक श्री दीपक विश्वकर्मा, श्री रामचन्द्र खंडेल व श्री लोकेश विश्नोई शामिल है। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी श्री कृष्णकांत शर्मा डाटा एंट्री ऑपरेटर, श्री राजेश राठौर, श्री कैलाश गढ़वाल, श्री रेवा सिंह डाबर, श्री देवेंद्र बर्मन, श्री रामकृष्ण राजपूत, सहायक प्रोग्रामर श्री दिग्विजय सिंह राजपूत शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
*(फोटो संलग्न)*

*गणतंत्र दिवस पर हरदा में कलेक्टर फहरायेंगे ध्वज*
हरदा 25 जनवरी 2026/ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन मुख्य अतिथि होंगे।
*मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम*
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण करेंगे, मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन कर प्रातः 9ः30 बजे मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और इसके बाद प्रातः 9ः45 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे तथा 10ः15 बजे से झांकी प्रदर्शन होगा। इसके बाद 10ः30 बजे से उत्कृष्ट कार्य के लिये अधिकारी कर्मचारियों व उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिये विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

*26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे*
*भारत पर्व कार्यक्रम के आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे*
हरदा 25 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की संध्या पर लोकतंत्र का लोकोत्सव ‘भारत पर्व’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने कार्यक्रम के आयोजन के लिये जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जोसेफ ने बताया कि इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभा कक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा ‘‘वंदेमातरम् चित्र प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तर से भेजे गये कलाकारों के दल अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें श्रीमती रचनाबाई, राजगढ़ व साथियों द्वारा बुन्देली/देश भक्ति लोकगीत तथा श्री गिरधारीलाल गहलोत उज्जैन व साथियों द्वारा भवाई लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

*गणतंत्र दिवस पर प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में ‘विशेष भोज’ होगा*
हरदा 25 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिले के सभी प्राथमिक व माध्यमिक शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिये सब्जी, खीर, पुड़ी, हलवा व इसके साथ मिठाई का विशेष भोज आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रन्हाईकला में जिला स्तरीय विशेष भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारी सम्मिलित होंगे।

*गणतंत्र दिवस पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया*

हरदा 25 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने गणतंत्र दिवस पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हरदा जिले की सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानें, वाईन शॉप एवं देशी मदिरा स्टोरेज भाण्डागार को बंद रखने के लिए शुष्क दिवस घोषित करने संबंधी आदेश जारी कर दिये हैं। कलेक्टर श्री जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा शुष्क दिवस के दौरान गैर लायसेंस प्राप्त परिसर में मदिरा, वाईन के विक्रय एवं भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!