Uncategorized

*इंदौर वनडे से पहले महाकाल की शरण में विराट कोहली, भस्म आरती में हुए शामिल*….. *नंदी हाल में बैठकर किया भजन कीर्तन*… *(देखे वीडियो)* *सुबह 4 बजे महाकाल दरबार पहुंचे विराट कोहली, कुलदीप यादव संग किया पूजन*….. *(देखे वीडियो)* *न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक मैच से पहले महाकालेश्वर पहुंचे विराट कोहली*….. *उज्जैन महाकाल के दरबार में टीम इंडिया, विराट–कुलदीप ने लिया आशीर्वाद*……

 

 

 

*इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में विराट कोहली की हाजिरी, सादगी से किया पूजन*

 

रिपोर्ट:यश पांडे

उज्जैन।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंदौर में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड तीसरे व अंतिम वनडे मैच से पहले उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। विराट कोहली सुबह 4 बजे उठकर भस्म आरती में शामिल हुए और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

नंदी हाल में बैठकर किया भजन कीर्तन

देखे वीडियो

 

इस दौरान उनके साथ टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी मौजूद रहे। माथे पर चंदन का लेप, चेहरे पर श्रद्धा और हाथों में याचना के भाव के साथ विराट कोहली ने महाकाल दरबार में हाजिरी लगाई।

मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और कुलदीप यादव की महाकाल मंदिर में मौजूदगी का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर में खेला जाना है।

इससे पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, केएल राहुल सहित टीम इंडिया के अन्य सदस्यों ने भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!