*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बारंगा में जगमगाएंगे हजारों दीप, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में गूंजेगा भक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश* ……….. *प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर बारंगा होगा दीपों से रोशन, आयोजन में होगी भजन संध्या* …. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने सभी को पधारने का आग्रह किया* *आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाएगा बारंगा, मोदी के जन्मदिवस पर हजारों दीपों के साथ भजन संध्या*….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम बारंगा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
भजन संध्या के साथ हजारों दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं राष्ट्र सेवा की सफलता की कामना
पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने सभी से पधारने का आग्रह किया
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को तहसील खिरकिया के ग्राम बारंगा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन संध्या के साथ दीप प्रज्वलन का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश शासन कमल पटेल की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के योगदान को रेखांकित करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प की सफलता की कामना करना बताया गया है।
कार्यक्रम में भजन संध्या एवं ‘आशीर्वाद का दीया’ मुख्य आकर्षण रहेगा। आमंत्रण में क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर दीप प्रज्वलित करने का आग्रह किया गया है।
📍 स्थान: ग्राम बारंगा, तहसील खिरकिया, जिला हरदा
📅 दिनांक: 17 सितंबर 2026
🕗 समय: रात्रि 8:00 बजे से
कार्यक्रम का संदेश: “आइए मिलकर जलाएं आशीर्वाद का दीया।”




