Uncategorized

*ओरछा भाजपा कार्यसमिति की बैठक में एक मंच पर जुटा युवा मोर्चा का गौरवशाली इतिहास पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मिले श्याम टेलर*…….. *युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ :कमल पटेल*…. *ओरछा भाजपा कार्यसमिति की बैठक में एक मंच पर जुटा युवा मोर्चा का गौरवशाली इतिहास पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मिले श्याम टेलर*…….. *युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ :कमल पटेल*….. *अजय विष्णोई : 1977*.. *कमल पटेल :1997 एवं 2003* *विश्वास सारंग :2004* *जीतू जिराती 2008* *अभिलाष पांडे 2013* *वैभव पंवार 2023* *श्याम टेलर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष*

ओरछा में एक मंच पर जुटा युवा मोर्चा का गौरवशाली इतिहास, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मिले श्याम टेलर

रिपोर्ट:यश पांडे

ओरछा। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान ओरछा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से आत्मीय मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के गौरवशाली सफर और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने में पूर्व अध्यक्षों के योगदान को याद किया गया।

श्याम टेलर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा को मध्यप्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत एवं सशक्त आधार देने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्षों अजय विष्णोई (1977), कमल पटेल (1997 एवं 2003), विश्वास सारंग (2004), जीतू जिराती (2008), अभिलाष पांडे (2013) एवं वैभव पंवार (2023) से भेंट की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के इन पूर्व अध्यक्षों ने अपने अपने कार्यकाल में संगठन विस्तार, संघर्ष और युवा शक्ति को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके परिश्रम और संगठन कौशल के कारण भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के गांव-गांव तक अपनी मजबूत पहचान बनाई।

ओरछा में हुई यह मुलाकात संगठन के प्रति समर्पण, वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के सुंदर संगम के रूप में सामने आई। पूर्व अध्यक्षों ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर को संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा युवा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

कमल पटेल ने कहा युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़

पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। युवा कार्यकर्ता ही संगठन की ऊर्जा और ताकत हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हमेशा गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर पार्टी के विचार और राष्ट्रवाद का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के उत्साह के साथ भाजपा का संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। युवा कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!