*ओरछा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, पूर्व कृषि कमल पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा होंगे शामिल*…. …….. *14 साल बाद ओरछा में भाजपा का महामंथन, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल और जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा होंगे प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक में शामिल*

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा/ओरछा। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले की ऐतिहासिक नगरी ओरछा एक बार फिर भाजपा की बड़ी राजनीतिक गतिविधि का केंद्र बनने जा रही है। करीब 14 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ओरछा में आयोजित होने जा रही है। दो दिवसीय यह महत्वपूर्ण बैठक 30 और 31 अगस्त को होगी।
बैठक में प्रदेशभर से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों सहित करीब 350 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को लेकर व्यापक मंथन होने की उम्मीद है।
हरदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए आज ओरछा पहुंचेंगे। दोनों नेताओं की मौजूदगी हरदा जिले के संगठनात्मक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक को भाजपा के लिए आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति तैयार करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। ऐतिहासिक नगरी ओरछा में 14 साल बाद होने जा रही यह बैठक प्रदेश भाजपा संगठन के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।




