Uncategorized

*पत्रकार यूनियन खिरकिया का गठन, पत्रकारों की एकता, सुरक्षा और सम्मान को लेकर लिया संकल्प*….. *स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों ने बनाई एकजुटता की मिसाल, शहर के जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय*

पत्रकार यूनियन खिरकिया का गठन, पत्रकारों की एकता, सुरक्षा और सम्मान को लेकर लिया संकल्प

स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों ने बनाई एकजुटता की मिसाल, शहर के जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को पत्रकारों की एकता, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से पत्रकार यूनियन खिरकिया का गठन किया गया। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद करने तथा पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने का संकल्प लिया। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ माना जाता है और निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा बेहद जरूरी है।

जनहित के मुद्दों पर भी एकजुट होगी यूनियन

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पत्रकार यूनियन केवल पत्रकारों के हितों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि शहर और क्षेत्र की जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाएगी। खेल मैदान, ट्रेजरी, ओवरब्रिज सहित शहर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

पत्रकारों ने कहा कि शहर की समस्याओं को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से सामने लाना पत्रकारिता का महत्वपूर्ण दायित्व है। इसके लिए सभी पत्रकार साथी आपसी समन्वय के साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

एक मंच पर नजर आए वरिष्ठ और युवा पत्रकार

पत्रकार यूनियन के गठन के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों के साथ युवा पत्रकारों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। बैठक में पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग, एकता और समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान सुनील जैन, अय्यूब खान, राजेश मेहता, भगवानदास सेन, पंकज तंवर, सुनील मालाकार, यश पांडे, नीरज भदौरिया (छोटू ठाकुर), अर्जुन सेन, नूर मोहम्मद, सुनील राजपूत, संजू नामदेव खिरकिया शाहरुख मंसूरी, प्रद्युम्न कुशवाहा, अनुरूप बायवर, योगेंद्र राजपूत सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे।

पत्रकारों की बुलंद आवाज बनेगी यूनियन

बैठक में पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पत्रकारिता से जुड़े अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और जनहित के मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। पत्रकार यूनियन खिरकिया का उद्देश्य पत्रकारों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना और आवश्यकता पड़ने पर सामूहिक रूप से पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ना रहेगा। पत्रकार यूनियन खिरकिया ने अपने गठन के साथ ही स्पष्ट संदेश दिया है कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में यूनियन पत्रकारों की आवाज के साथ-साथ शहर की जनता की आवाज को भी मजबूती से उठाने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!