Uncategorized

*8 माह से पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म का आरोपी, दिल्ली में हरदा पुलिस ने दबोचा*….. *चार राज्यों में बदलता रहा ठिकाने, 8 महीने बाद दिल्ली से पकड़ा गया शातिर आरोपी*….. *हरदा की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार दिल्ली-एनसीआर में काट रहा था फरारी*….. *साइबर निगरानी से खुला ठिकाना, उत्तम नगर से पकड़ा गया 8 माह से फरार आरोपी*

8 माह से पुलिस को चकमा दे रहा दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, हरदा पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने, बंधक बनाने, मारपीट करने और दुष्कर्म के मामले में करीब 8 माह से फरार चल रहे आरोपी स्पर्श अरोरा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

 

पुलिस के अनुसार हरदा के एक परिवार की बालिका के बिना बताए चले जाने पर परिजनों की रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान बालिका के दस्तियाब होने पर उसने पुलिस को बताया कि आरोपी स्पर्श अरोरा ने अच्छा जॉब दिलाने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि हरियाणा के सेक्टर-14 स्थित मकान में उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई तथा आरोपी स्पर्श अरोरा ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

मामले की जांच में आरोपी स्पर्श अरोरा, उसके पिता प्रेम अरोरा और मां अंजली अरोरा के विरुद्ध धारा 127(2), 115(2), 351(2), 69 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के माता-पिता प्रेम अरोरा और अंजली अरोरा को पूर्व में बहादुरगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि स्पर्श अरोरा पुलिस दबिश की भनक लगते ही फरार हो गया था।

चार राज्यों में बदलता रहा ठिकाने

फरारी के दौरान आरोपी हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में लगातार स्थान बदलता रहा। पुलिस टीमों ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस से बचता रहा। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी एवं साइबर माध्यमों से आरोपी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तम नगर, दिल्ली में घेराबंदी कर आरोपी स्पर्श अरोरा को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी स्पर्श अरोरा, पिता प्रेम अरोरा, उम्र 32 वर्ष, निवासी बहादुरगढ़, हरियाणा, हाल निवासी उत्तम नगर दिल्ली को हरदा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद आरोपी को जिला जेल हरदा में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा और एसडीओपी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आर.एस. तिवारी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस. तिवारी, उनि पुरुषोत्तम गौर, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, आरक्षक 326 वीरेन्द्र राजपूत और आरक्षक शैलेन्द्र परमार की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!