Uncategorized

*फसल बीमा से वंचित किसानों का फूटा गुस्सा, 7 दिन का अल्टीमेटम देकर सौंपा ज्ञापन*….. ….. *चारूवा बेल्ट के कुछ गांवों के किसान प्रधानमंत्री बीमा राशि से रह गए वंचित*…….. *(देखे वीडियो)* *जीरो क्लेम’ पर भड़के किसान, बीमा राशि दिलाने की मांग को लेकर प्रशासन का घेराव खिरकिया SDM को दिया ज्ञापन*….. *(देखे वीडियो)* *पात्र किसानों को बीमा राशि नहीं मिली, खिरकिया में किसानों ने खोला मोर्चा*…. *फसल नुकसान का पंचनामा हुआ, फिर भी नहीं मिला बीमा; किसानों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग*…..

*फसल बीमा से वंचित किसानों का फूटा आक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; कार्रवाई नहीं हुई तो होगा चरणबद्ध आंदोलन*

खिरकिया, हरदा | 24 जुलाई 2026

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

देखे वीडियो

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ वर्ष 2025) के अंतर्गत पात्र किसानों को बीमा राशि नहीं मिलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर हरदा के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खिरकिया के माध्यम से सामूहिक ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और शीघ्र भुगतान की मांग की।

तहसील खिरकिया के ग्राम दामोदरपुरा, डेडगांव, कानपुरा, शोभावपुर सहित अन्य प्रभावित गांवों के किसानों ने ज्ञापन में बताया कि प्राकृतिक आपदा और अतिवृष्टि से उनकी फसलों को भारी नुकसान हुआ था। नुकसान का राजस्व विभाग द्वारा सर्वे एवं पंचनामा भी किया गया तथा कई किसानों को राहत राशि मिली, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे पात्र किसान हैं जिन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बीमा राशि अब तक नहीं मिली।

किसानों का कहना है कि कई मामलों में बीमा कंपनी द्वारा उनके दावों की स्थिति “जीरो क्लेम (Zero Claim)” दर्शाई गई है, जबकि संबंधित खेतों का पंचनामा राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। किसानों ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में मांग की गई कि सभी पात्र किसानों को शीघ्र फसल बीमा राशि का भुगतान किया जाए, जीरो क्लेम वाले मामलों की दोबारा जांच कराई जाए तथा लापरवाही या अनियमितता के दोषी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

किसानों ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के किसान लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कलाम, कमल सिंह मीणा, सुंदरलाल राजपूत, गया प्रसाद गुर्जर, विजय सिंह, जगदीश पटेल, समर सिंह, अशोक चौहान, चंदन सिंह पटेल, भगवत सिंह सोनी, अशोक पवार, नरेंद्र सिंह देवड़ा, गोपाल पटेल (शोभावपुर), गोपाल राजपूत, भूपेंद्र गंगराड़े, उपेंद्र, मुकेश गोर, संदीप मालवी, नारायण मालवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!