Uncategorized

*विधानसभा में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में UCC पर ऐतिहासिक मुहर*….. *(देखे वीडियो)* …… *मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का बड़ा ऐलान: अब मध्यप्रदेश में नहीं चलेंगे अलग-अलग मजहबी कानून* ….. *(देखे वीडियो)*…. *मध्यप्रदेश में एक कानून, एक संविधान: मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में UCC विधेयक पारित*…..


मध्यप्रदेश में UCC बिल पास: सीएम का दावा- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदनमध्यप्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो गया. विपक्ष की प्रवर समिति में भेजने की मांग के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राम से रहीम तक पूरा राज्य एक ही संविधान से
चलेगा. सीएम ने दावा किया कि 76% मुस्लिम बहनों ने यूसीसी का समर्थन किया है.

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो गया. इससे पहले विधेयक पेश होते ही पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा घमासान छिड़ गया. एक तरफ जहां विपक्ष इसे प्रवर समिति यानि सलेक्ट कमेटी (Select Committee) में भेजने की मांग को लेकर वेल में उतरकर लगातार नारेबाजी करता रहा, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सत्ता पक्ष के विधायकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाकर पलटवार किया. हंगामे के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब अलग-अलग मजहबी तौल-कांटा नहीं होगा और प्रदेश राम से रहीम तक तथा एंथोनी से अकबर तक एक ही संविधान से चलेगा. CM ने दावा किया कि 76% मुस्लिम बहनों और 40% मुस्लिम भाइयों ने UCC समर्थन किया है. विपक्ष के भारी हंगामे और तीखी नोकझोंक को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा.

सीएम बोले- अलग-अलग मजहबी कानून नहीं चल सकते
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने यूसीसी बिल को जल्दबाजी में लाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के बीच ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोर्चा संभाला और सदन में ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए. उन्होंने कहा कि विपक्ष को मुस्लिम तुष्टिकरण बंद करना चाहिए.मुख्यमंत्री ने कड़े तेवरों में कहा, “आज के बाद मध्यप्रदेश में भेदभाव से मुक्ति मिलेगी. गोवा, उत्तराखंड और असम के बाद मध्यप्रदेश उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा जहां यूसीसी लागू होगा. उन्होंने कहा- देश में अलग-अलग मजहबी कानून नहीं चल सकते, सभी नागरिक एक ही कानून से तौले जाएंगे. विपक्ष बताए कि हम अपने दो बेटों को अलग-अलग दृष्टिकोण से क्यों देखते हैं?” इसके साथ ही बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदू, हिंदुस्तानी और आदिवासियों की विरोधी है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव जगदीशपुर में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दे दी गई। सरकार इसे 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में पेश करेगी। विधानसभा से पारित होने के बाद विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के जरिए राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!