*सत्ता और प्रशासन भी नतमस्तक, सिद्धपीठ गुप्तेश्वर महादेव के दरबार की कृपा से डिप्टी कलेक्टर बने राजेंद्र पवार का सम्मान* ……. *जहाँ पूरी होती हैं मनोकामनाएँ, उसी सिद्ध धाम गुप्तेश्वर में समिति सदस्यों ने डिप्टी कलेक्टर राजेंद्र पवार का किया सम्मान* …….///*आस्था का आशीर्वाद, सफलता का सम्मान: डिप्टी कलेक्टर बने राजेंद्र पवार का गुप्तेश्वर मंदिर में स्वागत*…….//// *महादेव के दरबार में नतमस्तक हुए डिप्टी कलेक्टर राजेंद्र पवार, गुप्तेश्वर मंदिर समिति ने किया सम्मानित*

सत्ता और प्रशासन भी नतमस्तक, क्षेत्र के सिद्ध स्थल गुप्तेश्वर महादेव के आशीर्वाद से डिप्टी कलेक्टर पदोन्नत राजेंद्र पवार का हुआ सम्मान
रिपोर्ट:यश पांडे

चारूवा। क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र एवं प्राचीन सिद्ध स्थल गुप्तेश्वर महादेव मंदिर वर्षों से श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है। ऐसी मान्यता है कि भगवान गुप्तेश्वर के दरबार में जो भी सच्ची श्रद्धा, निष्ठा और सेवा भाव से माथा टेकता है, उस पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है और उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि समाज के हर वर्ग के साथ-साथ सत्ता और प्रशासन से जुड़े अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी समय-समय पर इस पावन धाम में पहुंचकर भगवान गुप्तेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इसी क्रम में वर्तमान तहसीलदार हरदा राजेंद्र पवार, जिनका देवास स्थानांतरण होने के साथ ही डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति हुई है, प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां गुप्तेश्वर मंदिर समिति ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि खिरकिया तहसीलदार के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजेंद्र पवार ने मंदिर समिति को समय-समय पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया, जिससे समिति की कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनी। समिति ने उनकी पदोन्नति को भगवान गुप्तेश्वर महादेव के आशीर्वाद का प्रतिफल बताते हुए उनके सफल, निष्पक्ष और जनहितैषी प्रशासनिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष पूनमचंद पाटिल, सदस्य प्रकाश नाहर, अभिषेक तिवारी, नाथूराम मोयल, शंकर मुकाती, डॉ. रमन गुर्जर सहित मंदिर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




