*डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद पहला बयान, बोले- यह पार्टी का निर्णय*….. *देखे वीडियो*

*डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद पहला बयान, बोले- यह पार्टी का निर्णय, कार्यकर्ता कोई अनुचित कदम न उठाएं*
रिपोर्ट:यश पांडे
दतिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दतिया विधानसभा उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद डॉ. मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चयन पार्टी का निर्णय है और वे उसका सम्मान करते हैं।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ कार्यकर्ताओं को मिट्टी का तेल और पेट्रोल डालकर विरोध की बात करते देखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसा कोई कदम न उठाएं और संयम बनाए रखें।
उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद दतिया में विरोध देखने को मिला। पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दिया और सड़कों पर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात किया।




