Uncategorized

*जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य: जनपद पंचायत छैगांवमाखन के सीईओ पंकज डाले हुए सम्मानित*…. *जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, सीईओ पंकज डाले को मिला जिला स्तरीय सम्मान* ….. *जल संरक्षण की मिसाल बना छैगांवमाखन, सीईओ पंकज डाले को मिला प्रशस्ति-पत्र*

छैगांवमाखन जनपद पंचायत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, सीईओ पंकज डाले हुए सम्मानित

रिपोर्ट:यश पांडे

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर किशोर कुमार सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनपद पंचायत छैगांवमाखन द्वारा जल संरक्षण एवं जनभागीदारी के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पंकज डाले को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने खंडवा जिले द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी जिला देश के अग्रणी जिलों में स्थान बनाएगा।

सम्मान प्राप्त करने पर सीईओ पंकज डाले ने इसे जनपद पंचायत छैगांवमाखन की पूरी टीम, जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों एवं ग्रामीणों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए भविष्य में भी जनभागीदारी के साथ इसी तरह कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन तन्वे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता अमर यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!