Uncategorized

*खिरकिया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की बढ़ी उम्मीद, IIT मुंबई ने परखा एलाइनमेंट* *खिरकिया रेलवे ओवरब्रिज को मिली रफ्तार, IIT मुंबई की टीम ने किया एलाइनमेंट का निरीक्षण*…. *IIT मुंबई करेगी अंतिम तकनीकी फैसला* …. *62 आपत्तियों के बीच खिरकिया ओवरब्रिज का निरीक्षण, IIT मुंबई की रिपोर्ट का इंतजार*…..

खिरकिया रेलवे ओवरब्रिज के अलाइनमेंट का IIT मुंबई की टीम ने किया निरीक्षण, 62 आपत्तियों पर होगा तकनीकी परीक्षण

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। खिरकिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। प्रस्तावित ओवरब्रिज के अलाइनमेंट का निरीक्षण करने के लिए आईआईटी मुंबई की सिविल इंजीनियरिंग टीम ने ब्रिज कॉर्पोरेशन और संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल का दौरा किया। टीम अब निरीक्षण के आधार पर अपनी तकनीकी रिपोर्ट (ओपिनियन) ब्रिज कॉर्पोरेशन को सौंपेगी, जिसके बाद निर्माण कार्य की आगे की प्रक्रिया तय होगी।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2029 तक रेलवे क्रॉसिंग को स्थायी रूप से बंद करने की प्रस्तावित योजना के मद्देनज़र यह निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि ओवरब्रिज का टेंडर जारी हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन विभिन्न तकनीकी आपत्तियों के कारण निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जन संघर्ष समिति द्वारा ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लगभग 62 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इनमें से कई बिंदुओं का टीम ने मौके पर परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रस्तावित ब्रिज में 90 डिग्री का मोड़ नहीं है, इसलिए इस संबंध में उठाई गई आशंकाएं तकनीकी रूप से सही नहीं पाई गईं।

अधिकारियों के अनुसार, जिस स्थान पर अंडरब्रिज का सुझाव दिया गया था, वह कृषि क्षेत्र होने के कारण वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से प्रभावित रहता है। ऐसे में वहां अंडरब्रिज का निर्माण व्यवहारिक नहीं माना गया। वहीं, एलाइनमेंट के पास स्थित रेलवे फाटक पर लगने वाला जाम शहर की प्रमुख समस्याओं में शामिल है, जिसे देखते हुए ओवरब्रिज का निर्माण आवश्यक बताया गया।

निरीक्षण के दौरान एक आपत्तिकर्ता ने हीरा ट्रांसपोर्ट के पास से वैकल्पिक मार्ग का सुझाव भी दिया, जिसका अधिकारियों ने स्थल पर परीक्षण किया। हालांकि, तकनीकी कारणों से ब्रिज की लंबाई और चौड़ाई में बदलाव के सुझाव को स्वीकार नहीं किया गया।

अब आईआईटी मुंबई की विशेषज्ञ टीम अपनी अंतिम तकनीकी रिपोर्ट ब्रिज कॉर्पोरेशन को सौंपेगी। इसके बाद ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल क्षेत्रवासियों को रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे वर्षों से लंबित इस परियोजना को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!