Uncategorized

*जल संकट से निपटने खिरकिया नगर परिषद सक्रिय, अटल सरोवर तालाब होगा गहरा*…… *अटल सरोवर बनेगा जल संजीवनी: खिरकिया में तालाब गहरीकरण अभियान का शुभारंभ*…….. *भूजल बचाने खिरकिया नगर परिषद की पहल: खिरकिया के अटल सरोवर में शुरू हुआ गहरीकरण कार्य*

 

जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: खिरकिया के अटल सरोवर तालाब का गहरीकरण शुरू

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। शासन द्वारा संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत नगर परिषद खिरकिया द्वारा वार्ड क्रमांक 14 स्थित अटल सरोवर तालाब के गहरीकरण कार्य का शुभारंभ 22 मई 2026 को जनसहयोग से किया गया। तालाब के गहरीकरण को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

 

नगर परिषद एवं अटल तालाब समिति की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि तालाब से निकाली जा रही मिट्टी को ट्रॉली भरने हेतु 100 रुपये प्रति ट्रॉली की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। इससे एक ओर किसानों को उपजाऊ मिट्टी मिल रही है, वहीं दूसरी ओर तालाब का गहरीकरण कार्य भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि छीपाबड़ अटल तालाब केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा है। यह तालाब खिरकिया सहित आसपास 10 से 15 किलोमीटर क्षेत्र के भूजल स्तर को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लगातार गिरते जलस्तर और बढ़ते जल संकट को देखते हुए इस बार मानसून पूर्व तालाब को अधिक गहरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं नगर परिषद कर्मचारियों ने जल संरक्षण और स्वच्छता की शपथ भी ली। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा, उपाध्यक्ष विजयंता गौर, ,पार्षद वंदना मखवान इरलावत, पार्षद फूलवतीबाई उईके उषा सत्यानारायण गौर, सुरेंद्र आठोरे, राजेश मालाकार, अनिल मालाकार सहित अटल सरोवर समिति के सदस्य, नगर परिषद कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!