Uncategorized

*हरदा नाले की पुलिया पर पुलिस की घेराबंदी, बाइक सवार युवक से स्मैक-भुक्की बरामद*…. *हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक, भुक्की और बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार*…. *मुखबिर की सूचना पर एक्शन, युवक के पास से मादक पदार्थों का जखीरा जब्त*….. *रिजगांव-कोलीपुरा मार्ग पर NDPS की कार्रवाई, डेढ़ लाख का माल जब्त*

नाले की पुलिया पर घेराबंदी, बाइक सवार युवक से स्मैक-भुक्की बरामद
हंडिया पुलिस की कार्रवाई, डेढ़ लाख के करीब माल जब्त

रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक, प्रोक्सिकन पाउडर और भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी सहित कुल ₹1,15,500/- का माल जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती ने पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ ग्राम रिजगांव और कोलीपुरा के बीच नाले की पुलिया के पास मोड़ पर नाकाबंदी की। इस दौरान पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 47 ML 5004 से आ रहे आरोपी प्रवीण गोल्या पिता रामशंकर गोल्या उम्र 30 वर्ष निवासी भंवरतलाब को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की वैधानिक कार्रवाई एवं धारा 50 के तहत तलाशी लेने पर आरोपी की जींस की जेबों से 0.54 ग्राम स्मैक, 1.64 ग्राम प्रोक्सिकन पाउडर एवं 41.34 ग्राम भुक्की पाउडर बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब ₹9,000 बताई गई है।

मौके पर पुलिस ने मादक पदार्थ, सैमसंग मोबाइल, ₹500 नगद एवं मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,15,500/- का माल जब्त कर सीलबंद किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 188/2026 के तहत धारा 8, 21 एवं 15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!