*कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर सोनी और शिक्षक नर्मदा प्रसाद निकुम, पूर्व मंत्री कमल पटेल ने दी शुभकामनाएं*….,


भोलेनाथ के धाम को रवाना हुए सुधीर सोनी और शिक्षक नर्मदा प्रसाद निकुम, कमल पटेल ने दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट: यश पांडे
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर सोनी एवं शिक्षक नर्मदा प्रसाद निकुम आज पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुए। दोनों श्रद्धालुओं के प्रस्थान अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने दोनों यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा अत्यंत पुण्य एवं आध्यात्मिक अनुभव की यात्रा है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के धाम में क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।



विशेष बात यह रही कि सुधीर सोनी और नर्मदा प्रसाद निकुम ने यात्रा से पूर्व आवश्यक मेडिकल परीक्षण भी सफलतापूर्वक पास किए हैं, जिसके बाद उन्हें यात्रा के लिए अनुमति प्राप्त हुई।
नगरवासियों एवं मित्रों ने भी दोनों श्रद्धालुओं की मंगलमय, एवं सफल यात्रा की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह खनूजा, संजय सिंह चौहान, ललित पालीवाल, संतोष यादव, सुनील नीलोसे, संजय मिश्रा, विजय सोनी, मंडल अध्यक्ष संजय यादव आशीष समदड़िया, हंसराज विश्नोई, पत्रकार भजन लाल विश्नोई, अजय साकल्ले सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा सभी ने भोलेनाथ से दोनों यात्रियों की सुखद एवं सफल यात्रा की प्रार्थना की।




