*पूर्व मंत्री कमल पटेल के एक फोन से मोरगढ़ी की बिजली समस्या का समाधान*… ……. *जनहित के प्रति फिर दिखी कमल पटेल की संवेदनशीलता, समाधान दिवस में मोरगढ़ी की बिजली समस्या पर तुरंत एक्शन*….. *(देखे वीडियो)*…. *आदिवासी अंचल मोरगढ़ी की बिजली समस्या पर कमल पटेल का त्वरित समाधान*… *(देखे वीडियो)*… * *समाधान दिवस बना राहत का माध्यम*….. *ग्रामीणों की परेशानी सुनते ही एक्शन मोड में आए कमल पटेल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*


रिपोर्ट: यश पांडे

जनसेवा और ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का समाधान दिवस लगातार लोगों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। शनिवार को आदिवासी अंचल के ग्राम मोरगढ़ी से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गांव में खराब ट्रांसफार्मर और डीपी की गंभीर समस्या पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के समक्ष रखी।
(देखे वीडियो)
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या सुनते ही पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन लगाया और आवश्यक निर्देश दिए।
कमल पटेल ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि मोरगढ़ी आदिवासी अंचल का ग्राम है, यहां किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा ट्रांसफार्मर एवं डीपी की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ तय समय में होना चाहिए।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र विश्वकर्मा ने स्वयं कमल पटेल के मोबाइल से अधिकारियों से चर्चा कर समस्या की जानकारी दी। पूर्व कृषि मंत्री की तत्परता और जनहितैषी कार्यशैली से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
समस्या के समाधान के निर्देश मिलते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने समाधान दिवस में उनकी समस्या को प्राथमिकता से सुनकर तत्काल कार्रवाई करने पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त किया।




