*चित्रकूट धाम में कमल पटेल ने टेका माथा, क्षेत्र की खुशहाली-सुखसमृद्धि के लिए की प्रार्थना*…..


चित्रकूट धाम में कमल पटेल ने किया धर्म लाभ: श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर प्रदेश-क्षेत्र की खुशहाली की कामना
रिपोर्ट:यश पांडे

चित्रकूट, सतना। पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल श्री रामनाम आश्रम, चित्रकूट पहुंचे, जहां उन्होंने रामस्नेही संत श्री राममोहन जी महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही पावन श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर कमल पटेल ने विधिवत व्यास पीठ का पूजन-अर्चन कर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा श्रवण के दौरान उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की।
धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस अवसर पर श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही। कमल पटेल ने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज को नई दिशा देता है और धर्म से ही संस्कृति व संस्कारों का संरक्षण संभव है।
चित्रकूट की पावन भूमि पर कमल पटेल की यह श्रद्धामयी उपस्थिति क्षेत्र में खुशहाली समृद्धि के लिए प्रार्थना है




