*श्रमणोपासिका समता संस्कार शिविर का हुआ समापन*…. *(देखे वीडियो)* *श्रमणोपासक समता संस्कार शिविर के माध्यम से व्रति बनने के लिए किया प्रेरित…साध्वी शारदा श्री जी महाराज साहब*


श्रमणोपासिका समता संस्कार शिविर का हुआ समापन।
श्रमणोपासक समता संस्कार शिविर के माध्यम से व्रति बनने के लिए किया प्रेरित…साध्वी शारदा श्री जी महाराज साहब।
रिपोर्ट:यश पांडे


खिरकिया:- आचार्य प्रवर श्री रामलालजी जी महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी जी महाराज साहब की महत्ती कृपा से शारदा श्री जी म.सा. ठाणा 4 के सानिध्य में श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के सहयोग से श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के तत्वाधान में 8 दिवसीय श्रमणोपासिका समता संस्कार शिविर दिनांक 17/06/26 से 24/06/26 तक समता भवन खिरकिया में प्रवर्धमान रहा। दिन गुरुवार को शिविर समापन अवसर पर साध्वी श्री शारदा श्री जी म.सा. अपने व्यक्तव्य में कहा कि श्राविकाओं को व्रतधारी बनना चाहिए श्रावक श्राविकाओं के 12 व्रतों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला एवं 14 नियम प्रतिदिन धारण करने की प्रेरणा दी साथ ही सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए उत्क्रांति के नियमों को समझाया, रामामृतम् ध्यान विधि के बारे में बताया।
इस अवसर पर आशा भंडारी,संगीता श्रेणिक भंडारी,संगीता विनायक,ममता रांका,दीपा विनायक,मंजू रांका,मौसमी भंडारी ने श्रमणोपासिका समता संस्कार शिविर पर अपने अपने भावों की अभिव्यक्ति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
सभी शिविरार्थियों को अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ की ओर से पुरुषकृत किया गया शिविर में प्रमिला भंडारी,आशा भंडारी, संगीता श्रेणिक भंडारी,पूजा मुणोत,संगीता विनायक, विजया रांका,सरोज बनवट,सुनीता रेदासनी,सरला भंसाली,ममता रांका,संगीता धर्मेन्द्र भंडारी,दीपा विनायक,रत्ना समदड़िया,प्रियंका भंडारी,रक्षा कोटेचा,विजेता मेहता,मंजू रांका, शिवांशी भंडारी,मौसमी भंडारी, मोक्षी मेहता,स्वर्णिम विनायक आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
साध्वी श्री जी के मुखारविंद से कई श्रावक श्राविकाओं एवं गुरु भक्तों त्याग पाचखान ग्रहण किए,रत्ना समदड़िया के 3 उपवास का पारणा साआनंद सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज जन के अलावा श्रद्धाशील गुरु भक्त उपस्थित थे। धर्म सभा का संचालन आशा भंडारी एवं आशीष समदड़िया ने किया।




