*साधना की सफलता परिषह और उपसर्ग को सहन करने में है ….साध्वी शारदा श्री जी महाराज साहब।*….. *हरदा में विराज रही साध्वी श्री शारदा श्री जी महाराज साहब के दर्शनार्थ एवं संवत्सरी संबंधी क्षमायाचना का प्रसंग से उपस्थित हुए।*

साधना की सफलता परिषह और उपसर्ग को सहन करने में है ….साध्वी शारदा श्री जी महाराज साहब।
हरदा में विराज रही साध्वी श्री शारदा श्री जी महाराज साहब के दर्शनार्थ एवं संवत्सरी संबंधी क्षमायाचना का प्रसंग से उपस्थित हुए।
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया:- आचार्य प्रवर श्री रामलालजी जी महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी जी महाराज साहब की महत्ती कृपा से हरदा जैन स्थानक भवन में शारदा श्री जी म.सा. ठाणा 4 का चातुर्मास तप त्याग – धर्म – ध्यान के साथ गतिमान है।
साध्वी श्री शारदा श्री जी म.सा. अपने व्यक्तव्य में कहा कि हमें यह मानव भव अनंत अनंत पुण्यवाणी से मिला है।धर्म आराधना,साधना करके मनुष्य भव को सार्थक किया जा सकता है।उन्होंने भगवान महावीर स्वामी कि सहनशीलता का गुणगान करते हुए कहा कि जो व्यक्ति परिषह और उपसर्ग को जीवन में सहन करता है वही सही मायने में आराधक कहलाता है।साधना की सफलता भी परिषह और उपसर्ग को सहन करने में ही है अतः जीवन में सहनशीलता को स्थान दे उन्होंने महावीर स्वामी के गुणों की तुलना मेरु पर्वत से की।
आशीष समदड़िया ने अपनी अभिव्यक्ति में अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन की विभिन्न गतिविधियों को बताया और राष्ट्रीय अधिवेशन में बीकानेर जाने हेतु प्रेरित किया।
धर्म सभा का संचालन संयुक्त रूप से पंकज बाफना हरदा आशीष समदड़िया खिरकिया ने किया।इस अवसर पर रायपुर से साध्वी श्री विशुद्धी श्री जी म.सा. की सांसारिक वीर माता माताजी रेणुका शाह एवं वीर भ्राता भाविन शाह एवं खिरकिया श्री संघ से हेमचंद भंडारी,कुसुमलता भंडारी,सुषमा देवी समदड़िया,बिमला बाई रांका,उज्जवला बाफना,मोहन सोनी,आशीष समदड़िया आदि ने दर्शन सानिध्य का लाभ लिया।चतुर्मास पश्चात खिरकिया पधारने की विनती की।
*पारोला (महा.) में विराज रहे शासन दीपक श्री सुमित मुनिजी म.सा. म.सा. ठाणा 2 एवं धरणगांव (महा.) में विराज रही शासन दीपिका साध्वी श्री रश्मि श्री जी म.सा. ठाणा 3* के दर्शन,प्रवचन एवं सानिध्य का लाभ कांतिकुमार – वंदना मुणोत,रितेश जैन – आरती सिवनी मालवा,भागचंद मेहता,संदीप – कीर्ति मेहता खंडवा,मुकेश धोका नागदा जक्शन,आशीष समदड़िया,रत्ना समदड़िया खिरकिया आदि ने लाभ लिया।
यह जानकारी आशीष समदड़िया खिरकिया ने प्रदान की।




