Uncategorized

*भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के साथ किसान मोर्चा पहुंचा कलेक्ट्रेट किसानों की समस्याएं उठाईं*……. *किसान समस्याओं पर सक्रियता, भाजपा नेताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

भाजपा जिलाध्यक्ष और किसान मोर्चा की संयुक्त पहल: कलेक्टर के सामने गूंजी किसानों की आवाज़

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा संगठन और किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से मजबूत पहल की। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप गौर के नेतृत्व में किसानों से संवाद कर प्राप्त सुझावों और समस्याओं को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के सानिध्य में जिला कलेक्टर के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप गौर ने किसानों की आवाज़ बुलंद करते हुए गेहूं तुलाई में आ रही परेशानियों, पराली जलाने पर दर्ज हो रही एफआईआर सहित अन्य कृषक समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत देना प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हित में सदैव प्रतिबद्ध है। प्रदेश संगठन भी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष दिलीप गौर के माध्यम से हरदा जिले की कृषक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखे हुए है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश गोदारा, बसंत सिंह राजपूत एवं मनीष निशोद भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किसान हितों के संरक्षण और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!