*जले आशियानों के बीच उम्मीद की किरण बनकर पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल*…….. *(देखे वीडियो)* *खिरकिया वार्ड क्रमांक 5, अग्नि पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत के लिए तहसीलदार को घटना स्थल पर बुला कर किया निर्देशित*……. *(देखे विदिती)* *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के दौरे के बाद पीड़ित परिवारों के चेहरे खिले*…….. *गरीब परिवारों को हरसंभव मदद दिलाएंगे कमल पटेल*

रिपोर्ट:यश पांडे
खिरकिया। नगर परिषद खिरकिया के वार्ड क्रमांक 5 में रात्रि के समय हुए भीषण अग्निकांड में रुक्मणी बाई पति रामकृष्ण एवं रामबक्श के मकान में आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल स्वयं पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
पूर्व मंत्री पटेल ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार हर संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
कमल पटेल ने तत्काल तहसीलदार लवीना घग्ररे सहित संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर प्रकरण तैयार कर शीघ्र मुआवजा राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।
पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल के आने पर उन्होंने अधिकारी को बुला कर निर्देशित किया ओर त्वरित सहायता का आदेश दिया पीड़ित परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आ गई कमल पटेल बोले आप फिक्र ना करे हम गरीब परिवारों के साथ सदैव है
इस दौरान वार्ड की महिलाओं ने पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत फोन लगाकर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय यादव, एल्डरमैन विष्णु प्रसाद मोरी, अरुण पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




